E-Paperकांसाबेलकुनकुरीजशपुरटॉप न्यूज़तपकरादोकड़ापत्थलगाँवफरसाबहारबगियामयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़सरगुजासूरजपुर
Trending

www.cgmirror.com

समस्या : बदहाल सड़क को लेकर , दफ्तर और नेताओं के चक्कर काटते-काटते थक चुके ग्रामीण..

समस्या : बदहाल सड़क को लेकर , दफ्तर और नेताओं के चक्कर काटते-काटते थक चुके ग्रामीण..

 

jashpur:-  कुनकुरी विधानसभा के ग्राम पुटली से अमडीहा और पुटली से जामबहार मेन रोड जो लगभग 10 किलोमीटर सड़क की स्थिति आज भी बदहाल है । बरसात के दिनों में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि पुटली ‘टापू’ की तरह चारों ओर से कट जाता है। ऐसे में न तो शव वाहन गाँव तक पहुँच पाता है, न ही एम्बुलेंस।

पुटली के वार्ड क्रमांक 13, 14 और 15 में करीब 100 परिवार (लगभग 300 की आबादी) रहते हैं। जो सड़क को लेकर खासे परेशान हैं  आपातकालीन स्थिति में भी जीवनरक्षक सेवाएँ समय पर नहीं पहुँच पातीं, जिससे कई बार गंभीर हालात पैदा हो जाते हैं। स्थानीय निवासी जुलियस तिर्की, अनीता लकड़ा और दीपक लकड़ा (उपसरपंच, अमडीहा) ने बताया कि सड़क कि मांग को लेकर यहाँ के लोगों का वर्षों से संघर्ष जारी है। कार्यालयों और कई दफ्तर नेताओं से गुहार लगाई गई,लेकिन आजादी के बाद से अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका।

अमडीहा के सरपंच बालक साय ने कहा, “सड़क को लेकर कई बार मांग उठाई है। बगिया में भी लिखित ज्ञापन दे चुका हूँ। आशा है कि जल्द स्वीकृति  होगी।”

 


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker