
www.cgmirror.com : सांय सायं सरकार कि खुल रही पोल, विकास के बड़े-बड़े दावे, पर जमीनी हकीकत कुछ और बदहाल सड़क परेशान लोग : मनोज सागर
जशपुर :- जिले में विकास के नाम पर लगातार बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि ज़मीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा। सड़कों की स्थिति इतनी बदहाल है कि लोगों का जीवन जोखिम में पड़ गया है।
जिले के कोने-कोने में सड़कों की हालत खस्ता है। सरइटोली-भेलवा जाने वाली सड़क, कोतबा से बागबहार और लुडेग से तपकरा चौक तक की सड़कें, सिंगीबहार से अबीरा मार्ग और लावाकेरा से कोतबा-लैलूंगा मार्ग जैसी दर्जनों सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। रोज़ाना इन रास्तों से हज़ारों लोग गुजरते हैं और आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
यह बेहद चिंताजनक है कि यह हालात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले में हैं। जब उनके अपने जिले की यह स्थिति है, तो फिर बाकी प्रदेश की हालत का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। न तो प्रदेश सरकार को कोई चिंता है और न ही संबंधित विभाग की नींद खुल रही है।
मैं कांग्रेस पार्टी की ओर से यह मांग करता हूं कि इन सड़कों की तत्काल मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम शुरू किया जाए, ताकि जनता को सुरक्षित और सुगम परिवहन की सुविधा मिल सके। विकास के खोखले दावों की बजाय, सरकार को ज़मीनी सच्चाई पर काम करना चाहिए।
Views: 0




