E-Paperपत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबगीचाबिलासपुरमनेन्द्रगढ़मनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीमहासमुन्दरतनपुरसीतापुरसुकमासूरजपुर
Trending

ऑपरेशन अंकुश में साइबर ठगी का फरार आरोपी बाबा खान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

ऑपरेशन अंकुश में साइबर ठगी का फरार आरोपी बाबा खान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 


ऑपरेशन अंकुश में साइबर ठगी का फरार आरोपी बाबा खान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जशपुर। जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत साइबर ठगी और म्यूल अकाउंट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी गौस खान उर्फ बाबा खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी थाना पत्थलगांव क्षेत्र से दर्ज मामले में वांछित था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी गौस खान ने अपने साथी फिरोज खान के साथ मिलकर रायगढ़ जिले की एक व्यवसायी महिला को झांसे में लेकर उसका बैंक खाता और उससे जुड़ा मोबाइल सिम अपने कब्जे में ले लिया था। इसी खाते का उपयोग कर आरोपियों ने न केवल महिला के पैसे ट्रांजैक्ट किए बल्कि देशभर के लोगों से ठगी के लाखों रुपए का अवैध लेनदेन भी किया।

इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी फिरोज खान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, फरार चल रहा गौस खान पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश में था, लेकिन मुखबिर की सूचना और टेक्निकल टीम की मदद से उसे शक्ति जिले से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पूर्व में लैब टेक्निशियन था और साइबर अपराधियों के संपर्क में आने के बाद लालच में आकर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़ा। ठगी के पैसे के बदले उसे 50,000 रुपये मिले थे, जिसे उसने खर्च कर दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन, सिम और पैन कार्ड जब्त किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस साइबर ठगी और म्यूल अकाउंट पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके पहले भी कई मामलों में खाताधारकों और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, आरक्षक कमलेश्वर वर्मा और राजेंद्र रात्रे की अहम भूमिका रही।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker