E-Paperछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़तपकरादुल्दुलादोकड़ापत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबगीचामयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़सरगुजासीतापुर

www.cgmirror.com

ऑपरेशन मुस्कान में जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता, सात गुमशुदा बच्चों को कई राज्यों से खोजकर परिजनों को सौंपा

ऑपरेशन मुस्कान में जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता, सात गुमशुदा बच्चों को कई राज्यों से खोजकर परिजनों को सौंपा

जशपुर :- पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत देश के विभिन्न राज्यों से सात गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा है। यह विशेष अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाया गया। अभियान के दौरान जिले से कुल 32 गुमशुदा बच्चों को खोजा गया है। जिन बच्चों को राज्य से बाहर से लाया गया है, उनमें दिल्ली से 2, गुजरात से 1, मध्यप्रदेश से 1, महाराष्ट्र से 1, हिमाचल प्रदेश से 1 और उड़ीसा से 1 बच्चा शामिल है। ये मामले जिले के आस्ता, बगीचा, दोकड़ा, नारायणपुर, सिटी कोतवाली जशपुर और दुलदुला थानों में दर्ज थे। कई मामलों में आरोपियों ने नाबालिग बच्चियों को शादी का झांसा देकर भगाया था। सिटी कोतवाली के मामले में राजेश राम यादव, नारायणपुर के मामले में सोनू कुशवाहा और बगीचा के मामले में यदुराज वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थाना बगीचा के एक मामले में नाबालिग बालिका को मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से बरामद किया गया। सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से संपर्क हुआ था। वहीं एक अन्य बालिका महाराष्ट्र से दस्तयाब की गई, जो नाराज होकर काम की तलाश में घर से निकली थी। नारायणपुर की एक 16 वर्षीय बच्ची को गुजरात के अहमदाबाद से, दोकड़ा की एक बालिका को दिल्ली के चिल्ड्रन होम से, सिटी कोतवाली क्षेत्र की एक 17 वर्षीय बच्ची को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से बरामद किया गया। आस्ता की एक 14 वर्षीय बालिका दिल्ली के महरौली क्षेत्र से और दुलदुला क्षेत्र का 10 वर्षीय बालक उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले से बरामद किया गया। जिले के अन्य थाना क्षेत्रों से भी ऑपरेशन मुस्कान के तहत कुल 32 बच्चों को बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकता है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker