E-Paperअंबिकापुरछत्तीसगढ़जशपुरजांजगीर - चांपानारायणपुरबिलासपुरबीजापुरबैलाडीलामनेन्द्रगढ़मरवाहीमहासमुंदरतनपुरराज्यरायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़शक्तिसरगुजासीतापुरसुकमासूरजपुर
Trending

www.cgmirror.com

PM आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी : खुद को नगर निगम अधिकारी बताकर लोगों से वसूले पैसे ,फ्लैट भी नहीं मिला, जान से मारने की दी धमकी..

 


PM आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी : खुद को नगर निगम अधिकारी बताकर लोगों से वसूले पैसे ,फ्लैट भी नहीं मिला, जान से मारने की दी धमकी..

रायपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट दिलाने का झांसा देकर एक शातिर ठग ने चार लोगों से 21.81 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने खुद को नगर निगम से जुड़ा अधिकारी बताया और भरोसे में लेकर अलग-अलग लोगों से मोटी रकम ऐंठ ली। ठगी का शिकार हुए लोगों को न फ्लैट मिला और न ही उनके पैसे लौटाए गए। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे डाली।

यह मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है। मुख्य पीड़ित प्रफुल्ल बंजारी ने बताया कि उसने अलग-अलग तारीखों में आरोपी जीतू को नकद 5.10 लाख रुपये से अधिक की राशि दी। इसके अलावा उसके कहने पर प्रफुल्ल के परिचितों ने भी बड़ी रकम दी।

पीड़ितों में शामिल हैं:

  • नर्मदा खुंटे, जिन्होंने 7.5 लाख रुपये दिए
  • दीक्षा जांगड़े, जिन्होंने 2 लाख रुपये दिए
  • सुनील कुमार पारे, जिन्होंने 2 लाख रुपये दिए

इन सभी से मिलाकर आरोपी ने कुल 21.81 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker