E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुर
Trending

www.cgmirror.com

पुलिस का गौ तस्करों पर कड़ा प्रहार, दो दर्जन गौवंशों को छुड़ाया,दो आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस का गौ तस्करों पर कड़ा प्रहार, दो दर्जन गौवंशों को छुड़ाया,दो आरोपी गिरफ्तार।

जशपुर : पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते चार दिनों में थाना लोदाम, चौकी पंडरापाठ और चौकी करडेगा क्षेत्र से 25 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने इस कार्रवाई में तस्करी में प्रयुक्त दो पिकअप और एक स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया। चौकी करडेगा क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि अन्य फरार तस्करों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविशंकर यादव (42) और सोमारु कोरवा (54), दोनों निवासी गोड़अम्बा, चौकी करडेगा, जिला जशपुर के रूप में हुई है। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा 1960 की धारा 11(1)(क)(घ) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

कार्रवाई का ब्योरा

24 अगस्त को थाना लोदाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम जामटोली क्षेत्र से पिकअप वाहन (JH01CG7279) से 14 गौवंशों को बरामद किया। आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। 27 अगस्त को लोदाम पुलिस ने ग्राम पोड़ी से स्कॉर्पियो (JH10AQ1376) से 4 गौवंश बरामद किए। इसी तरह, चौकी पंडरापाठ पुलिस ने ग्राम बुरजुडीह से पिकअप (UP64BT5312) से 5 मवेशियों को बरामद कर वाहन जब्त किया। चौकी करडेगा पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर दो गौ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 गौवंशों को छुड़ाया।

पुलिस की सतर्कता

एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत अब तक 1250 गौवंशों को मुक्त कराया जा चुका है। सिंह ने बताया कि फरार तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है और अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में थाना लोदाम के निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे समेत पुलिस टीमों की सराहनीय भूमिका रही।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker