
ब्रेकिंग न्यूज़ जशपुर:- तेज रफ्तार अंडा लदी पिकअप पलटी, ग्रामीणों में मची लूट की होड़ – बर्तन-बाल्टी में भरकर ले गए अंडे। देखें वीडियो
जशपुर। जिले के बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकरगांव में एक तेज रफ्तार अंडा लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर अजीब नजारा देखने को मिला, जहां सैंकड़ों ग्रामीण अंडा लूटने के लिए टूट पड़े। बर्तन, बाल्टी, टोकरी जो भी मिला उसमें अंडे भरकर लोग घर ले जाते नजर आए।
जानकारी के मुताबिक, अंडे से लदी पिकअप खरसिया से कांसाबेल की ओर जा रही थी। रास्ते में कुकरगांव के पास तेज रफ्तार होने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद चालक पिकअप वहीं छोड़कर फरार हो गया।
घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अंडों से भरी कैरेट को लूटने लगे। कुछ लोग कैरेट उठाकर भागते दिखे, तो कुछ ने बर्तनों में अंडे भरने शुरू कर दिए। यह पूरी घटना किसी फिल्मी दृश्य की तरह कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है कि सड़क हादसों के बाद कानून व्यवस्था किस हद तक बिगड़ सकती है और कैसे लोगों की भीड़ हालात को और मुश्किल बना देती है।
Views: 0




