E-Paperजशपुरमयाली कुनकुरी जशपुर
Trending

www.cgmirror.com

जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: बटईकेला कियोस्क लूट व हत्या कांड का मास्टरमाइंड रवि उरांव झारखण्ड से गिरफ्तार

 


जशपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: बटईकेला कियोस्क लूट व हत्या कांड का मास्टरमाइंड रवि उरांव झारखण्ड से गिरफ्तार

जशपुर। बटईकेला के ग्राहक सेवा केंद्र में लूट व गोलीकांड के मुख्य आरोपी और फरार मास्टरमाइंड रवि उरांव को जशपुर पुलिस ने रांची (झारखंड) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर नवंबर 2024 में हुए कांड के दौरान एक वृद्ध महिला की हत्या और लूट का आरोप है। घटना 5 नवंबर 2024 को ग्राम बटईकेला के ग्राहक सेवा केंद्र में हुई थी, जब दो बदमाश हथियार के साथ केंद्र में घुसकर लूट की कोशिश कर रहे थे। विरोध करने पर संचालक के सिर पर कट्टे से हमला किया गया और बीच-बचाव में आई वृद्ध महिला उर्मिला बाई को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस पहले ही इस मामले में तीन आरोपियों रातु राम, पितुल राम और सीतुल राम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। इनसे पूछताछ में सामने आया कि जेल में रहते हुए रातु राम की मुलाकात रवि उरांव से हुई थी, जिसने जेल से छूटने के बाद इस लूट की योजना बनाई थी। लूट की रेकी से लेकर मोटरसाइकिल की व्यवस्था तक सभी तैयारी पहले से की गई थी।

घटना के बाद से रवि उरांव फरार चल रहा था। जशपुर पुलिस ने लगातार प्रयास कर, तकनीकी निगरानी व मुखबिर तंत्र की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की। अंततः रांची के पुंदाग क्षेत्र से डोरंडा थाना पुलिस की सहायता से उसे गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि रवि उरांव एक आदतन अपराधी है, जिस पर मनोरा में बैंक लूट और गुमला में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान रवि उरांव अत्यंत सतर्क था और पहले दो बार पुलिस को चकमा दे चुका था, लेकिन इस बार टीम ने पूरी तैयारी के साथ रांची में घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस गिरफ्तारी में साइबर सेल जशपुर, थाना कांसाबेल की टीम, और झारखंड पुलिस की भूमिका अहम रही। मामले की सफलता पर IGP सरगुजा रेंज दीपक झा ने टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा कि है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker