E-Paper
Trending

सीएम साय ने नए आपराधिक कानूनों पर आधारित पुलिस स्टॉल का किया अवलोकन, एसएसपी शशि मोहन सिंह की पहल की सराहना।

सीएम साय ने नए आपराधिक कानूनों पर आधारित पुलिस स्टॉल का किया अवलोकन, एसएसपी शशि मोहन सिंह की पहल की सराहना।

सीएम साय ने नए आपराधिक कानूनों पर आधारित पुलिस स्टॉल का किया अवलोकन, एसएसपी शशि मोहन सिंह की पहल की सराहना।

जशपुर। ग्राम नारायणपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर पुलिस द्वारा लगाए गए नवीन आपराधिक कानूनों से संबंधित जनजागरूकता स्टॉल का निरीक्षण किया। स्टॉल की सामग्री, प्रस्तुति और जागरूकता मॉडल देखकर मुख्यमंत्री ने जशपुर पुलिस तथा एसएसपी शशि मोहन सिंह की सराहना की। उन्होंने कहा कि  “ऐसे प्रदर्शन आम नागरिकों तक नए कानूनों को सरल और प्रभावी रूप में पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे पुलिस और जनता के बीच भरोसा भी बढ़ता है।

कार्यक्रम स्थल पर लगा यह स्टॉल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को नए कानूनों से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी और उनके सवालों का सरल भाषा में समाधान किया।

स्टॉल में भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नगरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के नए प्रावधानों की विस्तृत जानकारी पोस्टर, मॉडल और डिजिटल प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी गई। नए कानूनों में औपनिवेशिक प्रावधानों का अंत, पीड़ित केंद्रित न्याय व्यवस्था, त्वरित न्याय की अवधारणा और कठोर दंड व्यवस्था प्रमुख बदलाव हैं।

इस अवसर पर तकनीकी साक्ष्यों फिंगरप्रिंट, DNA, वॉइस सैंपल आदि की आधुनिक जांच प्रणाली में भूमिका भी युवाओं व ग्रामीणों को समझाई गई। इन वैज्ञानिक विधियों के उपयोग से जांच और भी अधिक सटीक व पारदर्शी होने की जानकारी दी गई।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि “लोग स्टॉल में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। नए कानूनों को सरल और रोचक तरीके से समझाने से आम जनता की समझ और जागरूकता बढ़ रही है।”

मुख्यमंत्री की सराहना के बाद जशपुर पुलिस का यह प्रयास कानून जागरूकता का एक सफल मॉडल बनकर सामने आया है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker