E-Paper
Trending

सरहदी राज्यों से धान तस्करी पर जशपुर पुलिस का कड़ा पहरा, रोज़ाना धरपकड़ से कोचियों के नाक में दम  367 क्विंटल धान फिर जप्त।

सरहदी राज्यों से धान तस्करी पर जशपुर पुलिस का कड़ा पहरा, रोज़ाना धरपकड़ से कोचियों के नाक में दम  367 क्विंटल धान फिर जप्त।

जशपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस धान कोचियों पर लगातार शिंकजा कसती नजर आ रही है। सरहदी राज्यों से अवैध धान की आमद को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन सख्त मोर्चाबंदी किए हुए है। इसी सक्रियता का परिणाम है कि एक बार फिर 367 क्विंटल अवैध धान जप्त कर जिला प्रशासन को सौंपा गया है।

मंडी बैरियर, लोदाम थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक क्रमांक CG 12-AT-8565 को रोका। जांच में 634 बोरी में 300 क्विंटल धान बरामद हुआ। चालक शशिकांत साहू, निवासी इंदौर द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर धान को जप्त कर कार्यवाही हेतु प्रशासन को सौंप दिया गया।

इसी क्रम में चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र से एक बिना नंबर पिकअप व एक ट्रैक्टर को रोका गया। पिकअप चालक शीत कुमार यादव व ट्रैक्टर चालक संदीप बड़ा धान उड़ीसा से लाने की बात स्वीकार करते मिले, पर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। कुल 67 क्विंटल धान जप्त किया गया।

इस कार्रवाई में कुल 792 बोरी में 367 क्विंटल धान पकड़ा गया, जिसकी कीमत लगभग ₹8,44,100 आँकी गई है। पुलिस के अनुसार अब तक 1,000 क्विंटल से अधिक अवैध धान जप्त कर प्रशासन को सौंपा जा चुका है।

कार्यवाही में थाना लोदाम से निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे व टीम तथा कोल्हेनझरिया से एएसआई टेक राम सारथी व उनकी टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा:-
“सरहदी राज्यों से धान की अवैध आमद पर पुलिस सतत निगरानी रखे हुए है। रोज़ाना कार्रवाई की जा रही है, आगे भी सख्ती जारी रहेगी।”

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker