E-Paper

फिल्म रिलीज से पहले सड़कों पर उतरा यादव समाज : “यादव जी की लव स्टोरी” के खिलाफ देशव्यापी विरोध, जशपुर में सौंपा ज्ञापन

CG Mirror News जशपुर। एक फिल्म की रिलीज से पहले ही विवाद गहराता जा रहा है। “यादव जी की लव स्टोरी” को लेकर सर्व यादव समाज ने छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में विरोध का बिगुल फूंक दिया है। समाज का आरोप है कि फिल्म में जातिगत नाम और जाति आधारित प्रेम कहानी को जिस तरह दर्शाया गया है, उससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।

इसी कड़ी में जिला जशपुर में सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए फिल्म के विरोध में अपनी आपत्ति दर्ज कराई। यह ज्ञापन देशभर के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालयों में सौंपे जा रहे विरोध अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।
जिला जशपुर में यह विरोध प्रदर्शन सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी तपेश्वर सिंह यादव एवं युवा जिलाध्यक्ष हरीश कुमार आरिक के नेतृत्व में किया गया। पदाधिकारियों का कहना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की एवं अन्य समाज के लड़के के बीच प्रेम संबंध को दर्शाया गया है, जिससे समाज में गलत संदेश जाने और आपसी सौहार्द बिगड़ने की संभावना बन सकती है।
समाज के प्रतिनिधियों ने फिल्म की प्रस्तावित रिलीज तिथि 27 फरवरी से पहले इस पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के सामाजिक विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो।
इस दौरान सर्व श्री महावीर यादव, बिशेश्वर यादव (जिलाध्यक्ष मगधा यादव समाज जशपुर), मालू राम जी, मुकेश यादव जी, अमरनाथ यादव जी, ननकू राम यादव जी एवं उज्ज्वल यादव जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker