E-Paper
Trending

भाजपा किसान मोर्चा में नागलोक के कपिल सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी, किसान हितों के लिए रहेंगे सदैव तत्पर।

भाजपा किसान मोर्चा में नागलोक के कपिल सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी, किसान हितों के लिए रहेंगे सदैव तत्पर।

CG Mirror News

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार के तहत बांसाझाल निवासी कपिल सिंह को जिला महामंत्री के पद देकर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन में मिली इस नई जिम्मेदारी के साथ कपिल सिंह ने क्षेत्र के किसानों के हितों की रक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है। लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे कपिल सिंह बांसाझाल  लवाकेरा किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा सजग रहे हैं। खेती-किसानी से जुड़े स्थानीय समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने, किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अब संगठन में मिली जिम्मेदारी के बाद उनसे क्षेत्र के किसानों को और अधिक लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कपिल सिंह ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनकी भलाई के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, ताकि किसानों को समय पर उचित सहायता मिल सके। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक समरसता बनाए रखने एवं जनहित से जुड़े कार्यों में भी वे निरंतर सक्रिय रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों जैसे सिंचाई, बीज, खाद, फसल सुरक्षा एवं बाजार से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु वे लगातार प्रयासरत रहेंगे। किसानों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। संगठन में मिली इस नई जिम्मेदारी पर क्षेत्रवासियों एवं किसानों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने कपिल सिंह बांसाझाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। लोगों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में किसानों के हितों की आवाज को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker