E-Paperअंबिकापुरकोतबाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगाँवबिलासपुरमयाली कुनकुरी जशपुर

धान खरीदी की तिथि बढ़ाने और मनरेगा के नियम बदलने के विरोध में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन,जिलेभर में चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन, किसानों और मजदूरों के हक़ की लड़ाई को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी का धरना-प्रदर्शन।

CG Mirror News 

जशपुर। किसानों की धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने तथा मनरेगा के नाम बदलने और नियमों में किए गए बदलाव के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर द्वारा शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को जिलेभर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम किया जाएगा। यह आंदोलन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर और जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के आह्वान पर जिले के सभी संगठन ब्लॉकों में एक साथ किया जाएगा। इस आंदोलन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी किसानों की धान खरीदी तिथि बढ़ाने  तथा मनरेगा के कमजोर होते ढांचे को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों का खुलकर विरोध करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की लापरवाही और गलत फैसलों का सीधा असर किसान और ग्रामीण मजदूरों पर पड़ रहा है, जिससे आम जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री महेश कुमार त्रिपाठी ने जानकारी  देते हुए बताया कि, जिले में बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं जिनका धान अभी तक नहीं खरीदा गया है, जबकि खरीदी की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। किसान मंडियों और सोसायटियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर मनरेगा का नाम बदलकर और नियमों में बदलाव कर इसे धीरे-धीरे कमजोर किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोज़गार के अवसर घट रहे हैं और गरीब मजदूरों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी इसे गरीब विरोधी नीति मानते हुए सरकार से तुरंत फैसले वापस लेने की मांग कर रही है। यूड़ी मिंज कांग्रेस जिला अध्यक्ष जशपुर ने कहा कि,  यदि सरकार ने जल्द ही धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ाई और मनरेगा से जुड़े पुराने नियम बहाल नहीं किए,आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि हर किसान और हर मजदूर की है।
धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम में जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मजदूर शामिल होंगे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और अनुशासित तरीके से संपन्न किया जाएगा। कांग्रेस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस आंदोलन में सहभागी बनकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आएं और सरकार को यह संदेश दें कि किसान और मजदूर की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker