
अपराध : पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार, नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में कार्रवाई।
जशपुर, 24 अक्टूबर 2025। थाना बगीचा पुलिस ने एक नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ एवं मारपीट करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला थाना बगीचा क्षेत्र के एक ग्राम का है, जहां 15 वर्षीय नाबालिक बालिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 अक्टूबर की शाम को जब वह अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी, तभी एक मारुति ईको वाहन में सवार तीन युवक, जो उसके परिचित थे, उसे रास्ते में रोककर घर छोड़ने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिए।
कुछ दूरी चलने के बाद जब पीड़िता को असहज महसूस हुआ तो वह रास्ते में उतर गई। उसी दौरान गाड़ी में सवार एक युवक समीर गयार (उम्र 22 वर्ष) भी गाड़ी से उतर गया और बालिका का पीछा करते हुए उसके साथ जबरदस्ती छेड़खानी करने लगा। बालिका द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी और धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसके गले, होठ और सिर के पीछे हिस्से में चोटें आईं। बालिका के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बगीचा पुलिस ने आरोपी समीर गयार के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 74, 75(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि “थाना बगीचा क्षेत्र की नाबालिक बालिका द्वारा दर्ज शिकायत पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों पर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।”
जशपुर पुलिस द्वारा समय पर की गई इस कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की है।
Views: 0





Hi https://cgmirror.com/contact-us
I’m Niketa, an SEO Specialist with 6+ years of experience.
I just reviewed your website — it looks great, but I noticed it’s not ranking well on Google for important keywords.
Would you like me to share a detailed SEO plan along with pricing?
Thanks,
Niketa
Hello https://cgmirror.com/contact-us,
Are you looking to boost your sales?
Let me know, and I can send over our previous project details and SEO packages. I’m Deepa, working as an SEO Manager with 8 years of experience in this field. I can help put your website on the 1st page of Google to deliver great results.
If you are interested, please share your WhatsApp number so I can send you our past work and pricing details and strategies.
Looking forward to hearing from you soon.
Thank You,
Deepa Gupta