E-Paperअंबिकापुरछत्तीसगढ़जमशेदपुरझारखण्डटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादुर्गनारायणपुरपंजाबपटनापत्थलगाँवबिलासपुरबिहारभुनेश्वरभोपालमध्य प्रदेशमनेन्द्रगढ़मयाली कुनकुरी जशपुरमहाराष्ट्रमुम्बईराजस्थानलोकल न्यूज़सरगुजासीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबाग
Trending

www.cgmirror.com

ब्रेकिंग जशपुर :- डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार यात्री बस, बाल-बाल बचे सभी यात्री।

 


ब्रेकिंग जशपुर :- डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार यात्री बस, बाल-बाल बचे सभी यात्री।

जशपुर, एनएच-43 पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब तेज रफ्तार में जा रही एक यात्री बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसा पत्थलगांव के मदनपुर इंजको के पास सुबह 4 बजे हुआ। बस सासाराम (बिहार) से रायगढ़ (छत्तीसगढ़) जा रही थी। अचानक चालक को झपकी आ जाने से बस ने पहले सड़क किनारे लगे खंभे को टक्कर मारी, फिर करीब 200 मीटर तक डिवाइडर को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और दूसरी बस से गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गई। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर ट्रैफिक बाधित रहा।

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker