E-Paper
Trending

www.cgmirror.com

युवाओं के लिए नॉलेज हब साबित हो रही है जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी।

युवाओं के लिए नॉलेज हब साबित हो रही है जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी।

जशपुर,  छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में रजत महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह के द्वितीय दिवस भी जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी रही।

प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की जानकारी नगरवासियों, ग्रामीणों और हितग्राहियों को दी गई। साथ ही जनमन पत्रिका, सुशासन तिहार 2025 पत्रिका, जशपुर जम्बूरी 2025 और जशपुर किसान कॉल सेंटर की पत्रिका एवं ब्रोशर का वितरण किया गया।

बगीचा विकासखंड के ग्राम सन्ना निवासी श्री आकाश भगत ने बताया कि वे वर्तमान में एसएससी सीजीएल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। शासन द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई पत्रिकाएँ जैसे जनमन और सुशासन तिहार 2025 उनके लिए उपयोगी सिद्ध हो रही हैं, क्योंकि इनमें योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी आँकड़ों सहित मिलती है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायक है।

कुनकुरी से आए ग्रामीण लिबनुस खाखा ने कहा कि “इस प्रदर्शनी में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिल जाती है, जिससे हमें योजनाओं का लाभ समझने और लेने में आसानी होती है।”

जनसंपर्क विभाग की यह प्रदर्शनी न केवल शासन की योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार कर रही है, बल्कि युवाओं और ग्रामीणों में जानकारी और जागरूकता बढ़ाने का माध्यम भी बन रही है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker