
युवराज जूदेव की पहल से विश्वविद्यालय प्रवेश पोर्टल फिर खुला, छात्रों को राहत।
जशपुर। नगर पालिका परिषद जशपुर के उपाध्यक्ष युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव की पहल पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा ने पुनः प्रवेश पोर्टल खोलने की घोषणा की है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) में शामिल कई छात्र समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे, जिससे वे प्रवेश से वंचित हो रहे थे। युवराज जूदेव ने इस समस्या को उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा तक पहुँचाया, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया। इस फैसले से सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। छात्रों और अभिभावकों ने युवराज जूदेव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संवेदनशील पहल ने शिक्षा से वंचित होने से बचा।

Views: 0




