
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में कुनकुरी व तपकरा में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन के अवसर पर हुआ भव्य पथ संचलन।
जशपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खंड कुनकुरी के रनपुर मंडल और तपकरा में श्री विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन के पावन अवसर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन संपन्न हुआ।
रनपुर मंडल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सुशील कुमार विश्वाल, माननीय जिला संघचालक श्री राजीव रंजन नंदे और वक्ता के रूप में संघ प्रचारक श्री तुलसीदास मानिकपुरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण प्रांत प्रमुख एवं धार्मिक संस्था प्रमुख श्री शंभुनाथ चक्रवर्ती, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख श्री विष्णु सिंह, सेवा प्रमुख श्री गोविंद यादव, खंड कार्यवाह श्री अशोक चौहान, सह खंड कार्यवाह श्री देवचरण चौहान, सह शारीरिक प्रमुख श्री पोषणारायण, समग्र ग्राम विकास प्रमुख श्री राजकुमार, घोष प्रमुख श्री कार्तिकेय चक्रवर्ती, मंडल संयोजक श्री राजेंद्र चौहान, सह संयोजक श्री गणेश यादव, मुरली यादव एवं कमलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रहीं। मातृशक्तियों द्वारा पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
वहीं, तपकरा में भी विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन के शुभ अवसर पर संघ का पथ संचलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री राजेश चौधरी, मंतोष ताम्रकार, विवेक चौधरी, रमेश सिंह, गोपाल कश्यप, दिलीप साहू, सीताराम गुप्ता, आदेश जायसवाल, आकाश जायसवाल सहित सैकड़ों स्वयंसेवक अनुशासन और एकता के साथ पथ संचलन में शामिल हुए।
यह आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष में गौरव और एकता का प्रतीक बन गया, जिसने समाज में संगठन, अनुशासन और राष्ट्रभावना का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल कार्यवाह श्री भुवनेश्वर प्रसाद यादव द्वारा किया गया।
Views: 0




