
माध्यमिक विद्यालय कलिबा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिलों का वितरण।
जशपुर। आज शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कलिबा में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशिला साय रहीं। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता सिंह, जनपद सदस्य श्री प्रदीप एक्का, कुनकुरी भाजपा मंडल महामंत्री श्री बसंत यादव, जनपद सदस्य श्रीमती गायत्री बैगा और श्री विश्वनाथ राम सिदार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल वितरित की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि साइकिल योजना से छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा और उनकी स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्राचार्य द्वारा किया गया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Views: 0




