E-Paperकुनकुरीजशपुरलोकल न्यूज़
Trending

cgmirror.com

cgmirror.com : झोलाछाप डॉक्टर का अवैध क्लिनिक सील — प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई..क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर 

cgmirror.com : झोलाछाप डॉक्टर का अवैध क्लिनिक सील — प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई..क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर 

जशपुर, 10 मई 2025।
जिले के दुलदुला तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कस्तूरा में झोलाछाप डॉक्टर इंद्र कुमार सिंह द्वारा संचालित जय गुरुदेव पैथोलॉजी एवं क्लिनिक पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया है।

यह कार्रवाई सुशासन तिहार समाधान शिविर 2025 के तहत की गई, जिसका आयोजन 10 मई को ग्राम कस्तूरा क्लस्टर में किया गया था। शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा मौखिक शिकायत की गई थी कि गांव में अवैध रूप से झोलाछाप डॉक्टर द्वारा चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं।

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर तहसीलदार दुलदुला राहुल कौशिक, नायब तहसीलदार राजेश यादव, बीएमओ दुलदुला तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर जांच कर कार्यवाही की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से क्लिनिक को सील कर दिया गया।

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी अवैध व अपंजीकृत चिकित्सा सेवाओं से सावधान रहें और ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker