
Mirror News : गारमेंट फैक्ट्री में आग करोड़ो के समान जल क़र खाक मची अफरा तफरी ,पढ़ें पूरी खबर….
Mirror news : दंतेवाड़ा जिले के बारसूर स्थित डेनेक्स गारमेंट फै्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना कई मशीनें और अन्य सामान जलकर खाक हो गए, जिसे करोड़ों रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि इस मामले में आधिकारिक पु्टि की प्रतीक्षा की जारही है। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगोंने एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया। हालांकि, आग की चपेट में आने से फैक्ट्र की सिलाई मशीनें और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए हैं। घटना के बाद अब भी जल रहे सामान से धुआं निकलता हुआ देखा जा रहा है। यह फैक्ट्री जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्थापित की गई थी। ‘डेनेक्स’ नामक इस फैक्ट्री कपड़ा तैयार होता है, और इसे दंतेवाड़ा में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए खोला गया था। इस हादसे के बाद फैक्ट्री की स्थापना को लेकर सवाल उठने लगे हैं,जबकि नुकसान का पूरा आंकलन जारी है। एसडीआरएफ औरजिला प्रशासन ने आग बुझाने के बाद अब नुकसान की रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है।
Views: 0




