E-Paperछत्तीसगढ़जशपुरराज्यरायपुरलोकल न्यूज़
Trending

cg mirror news

Cg Mirror News :  माटी पहाड़ छर्रा की सरपंच श्रीमती नीलम संजय भगत बनीं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला प्रभाग कमेटी की अध्यक्ष...

Cg Mirror News :  माटी पहाड़ छर्रा की सरपंच श्रीमती नीलम संजय भगत बनीं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला प्रभाग कमेटी की अध्यक्ष…

छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के लिए राष्ट्रीय प्रधान मुखिया सरपंच संघ ने जशपुर जिले की माटी पहाड़ छर्रा की सरपंच
श्रीमती नीलम संजय भगत को प्रदेश महिला प्रभाग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले इस पद पर उमा देवी कार्यरत थीं।

जशपुर के फरसाबहार ब्लॉक के एक छोटे से गाँव माटी पहाड़ छर्रा
से ताल्लुक रखने वाली श्रीमती नीलम संजय भगत को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनके नेतृत्व में प्रदेश की महिला सरपंचों को सशक्त बनाने, उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने और ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा में ठोस कार्य किए जाएंगे।

राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत राष्ट्रीय प्रधान मुखिया सरपंच संघ पूरे देश में प्रधान, मुखिया, सरपंच, पंचायत सदस्य और अंचल सचिवों के लिए एकमात्र प्रमुख मंच है। छत्तीसगढ़ में इस संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए श्रीमती नीलम संजय भगत अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

प्रदेश में इस साल चुनी गईं सभी महिला सरपंचों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने, पद का अधिकार सुनिश्चित करने और उनके गांवों को आगे बढ़ाने के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

इस नियुक्ति के बाद जल्द ही जिला और तहसील स्तर पर विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी, जिससे पूरे प्रदेश में महिला नेतृत्व को मजबूती मिलेगी।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker