E-Paperकुनकुरीजशपुरफरसाबहारसिंगीबहार
Trending

नल जल सप्लाई योजना ठप news cg mirror

Cg Mirror News : सप्ताह भर से ट्रांसफार्मर खराब   नल-जल सप्लाई योजना ठप , गर्मी से पहले गहराया जल संकट ...पढ़ें पूरी खबर..

 सप्ताह भर से ट्रांसफार्मर खराब   नल-जल सप्लाई योजना ठप , गर्मी से पहले गहराया जल संकट ..।

जशपुर :- विधानसभा कुनकुरी के नागलोक फरसाबहार ग्राम पंचायत – सिंगीबहार में पिछले सप्ताह भर से नल जल योजना ठप है। जिसके वजह से गाँव में जल संकट से ग्रामीण जूझ रहे हैं। शिकायत बाद भी अब तक सुधार नहीं किया गया है 63 केवी ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। जिससे नल-जल सप्लाई योजना पूरी तरह ठप पड़ गया है । बिजली विभाग में शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं किया गया है । गांव के लोग पानी की समस्या को लेकर सरपंच सहित पंचायत प्रतिनिधियों से शिकायत करते हैं । लेकिन समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क किया पर आज तक सुधार नहीं किया गया है ।

आय दिन खराब हो रहे नल जल सप्लाई का ट्रांसफर्मर :

भट्ठीटोली ट्रांसफार्मर वहा के लोकल वार्ड वाले कुछ लोगों के छेड़छाड़ के चक्कर में आय दिन खराब होता है। जिसको ध्यान नहीं दिया जाता है, ऐसे खुरापाती से बिजली से छेड़ छाड़ करने वाले लोगों पर भी जान का खतरा बना रहता है, बिजली विभाग क्यों न ऐसे लोगों पर कार्यवाही करें और विद्युत विभाग को लगातार परेशान क़र रहे लोगों पर कड़ी कार्यवाही का प्रावधान हो ।
जिससे व्यवस्था दुरस्त हो सके।

वही बिजली विभाग के वरिष्ट अधिकारी आवेदन कुजूर ने कहा कि बहुत जल्द ट्रांसफार्मर बदल क़र व्यवस्था सुधार किया जायेगा।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker