E-Paperकुनकुरीकोतबाजशपुरटॉप न्यूज़तपकरादुल्दुलापत्थलगाँवफरसाबहारबगीचामनोरामयाली कुनकुरी जशपुरराज्यरायगढ़लोकल न्यूज़
Trending

cg mirror.com

Cg Mirror News : शराब का चढ़ा ऐसा खुमार कि ले ली अपनी ही जीवन साथी की जान क्रिमिनल पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

Cg Mirror News : शराब का चढ़ा ऐसा खुमार कि ले ली अपनी ही जीवन साथी की जान,  आरोपी  पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

जशपुर : जिस उम्र में लोगों को जीवन संगणि कि जरूरत पड़ती है वहा उस उम्र में अपने जीवन संगनी को मौत के घाट उतार रहे हैं, शराब के नशे में एक पति ने अपने हि जीवन संगनी का टांगी से मारकर हत्या कर दिया है  सूचना पर थाना फरसाबहार पुलिस के द्वारा तत्काल  धौरासांड, बाघटोली जाकर आरोपी नन्दलाल सिदार के घर पहुंचकर तस्दीक करने पर पाया गया कि घर में मृतिका नानमती बाई का शव खाट में हैं, जिसके सिर में धारदार हथियार से मारने का निशान था, प्रथम दृष्टिया मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस के द्वारा आरोपी पुलिस के द्वारा आरोपी नन्द लाल सिदार को हिरासत में लेकर,शव का पंचनामा कर डॉक्टर से पोस्ट मार्डम कराया गया। डॉक्टर द्वारा शॉर्ट पोस्टमार्डम रिपोर्ट में सिर में लगी चोट के कारण, अत्यधिक रक्तश्राव से मृत्यु होना पाया गया जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी नन्द लाल सिदार के विरुद्ध हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी नंदलाल सिदार ने बताया कि गांव में सप्ताहिक बाजार था मछली खरीद कर लाया था, इसी दौरान मृतिका नानमती बाई व आरोपी नन्दलाल सिदार शराब पिये थे व खाना खाने के बाद मृतिका नानमती बाई व आरोपी के मध्य पारिवारिक बात को लेकर विवाद होने पर, आरोपी नंदलाल सिंह सिदार ने आवेश में आकर , घर में रखे टांगी से वार कर मृतिका नानवती बाई की हत्या कर दी। पुलिस के द्वारा हत्या में प्रयुक्त टांगी को जप्त कर लिया गया है,। पुलिस के द्वारा आरोपी नन्द लाल सिदार के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत,  अमरनाथ पैंकरा, ईश्वर  पुष्पा पैकरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
आरोपी के खिलाफ थाना फरसाबहार में बी एन एस की धारा 103(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध
नाम आरोपी:- नन्दलाल सिदार पिता स्व. कन्दरु सिदार उम्र 63 वर्ष साकिन धौरासांड बाघटोली थाना फरसाबहार जिला जशपुर (छ. ग)

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker