E-Paperजशपुरदिल्लीदिल्ली NCRपत्थलगाँवफरसाबहारबिलासपुरभोपालमध्य प्रदेशमयाली कुनकुरी जशपुरमहासमुन्दरतनपुरराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलोकल न्यूज़शक्तिसन्नासरगुजासीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबाग

cgmirror.com:  सड़क हादसों में कमी लाने एसएसपी ने दिये सख्त निर्देश, ‘राह-वीर योजना’ के तहत घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को मिलेगा 25 हजार का इनाम

cgmirror.com:  सड़क हादसों में कमी लाने एसएसपी ने दिये सख्त निर्देश, 'राह-वीर योजना' के तहत घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को मिलेगा 25 हजार का इनाम

 


 सड़क हादसों में कमी लाने एसएसपी ने दिये सख्त निर्देश, ‘राह-वीर योजना’ के तहत घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को मिलेगा 25 हजार का इनाम

जशपुर:  जशपुर पुलिस कार्यालय के सभागार में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)  शशि मोहन सिंह ने अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए उन्होंने थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए।
एसएसपी ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, स्टंटबाजी, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मालवाहक वाहनों की यात्री वाहन के रूप में उपयोग पर रोक लगाने और ड्राइवरों को समझाईश देने के निर्देश दिए।

राह-वीर योजना के तहत मिलेगा 25 हजार का नगद इनाम
एसएसपी ने बताया कि सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों को ‘गोल्डन आवर’ के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले मददगारों को ‘राह-वीर’ योजना के तहत 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार और प्रशंसा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस योजना के तहत एक साल में सबसे उत्कृष्ट राह-वीर को राष्ट्रीय स्तर पर 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही, दुर्घटनाओं में घायलों के लिए 7 दिन के भीतर 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज भी सुनिश्चित किया जाएगा।

अवैध गतिविधियों और गांजा तस्करी पर भी कड़ा रुख
एसएसपी श्री सिंह ने बैठक में गौ-तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगातार कार्रवाई के निर्देश दिये। गांजा के आदतन अपराधियों पर PIT NDPS Act के तहत कार्रवाई और उनकी जानकारी SMAC पोर्टल पर अपडेट करने के भी निर्देश दिये।

बैठक में लंबित मामलों पर फोकस
बैठक में सभी थाना प्रभारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और दोषसिद्धि दर बढ़ाने के लिए उच्च स्तरीय विवेचना पर जोर देने को कहा गया। रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।
एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि थाना स्तर पर शिकायतकर्ताओं के साथ शालीनता से पेश आकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि किसी को वरिष्ठ कार्यालय तक आने की जरूरत न पड़े।

बैठक में ये अधिकारी रहे शामिल
अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद कुमार मंडावी, एसडीओपी बगीचा श्री दिलीप कोसले, उप पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह राजपूत समेत सभी थाना और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

जशपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर नई सख्ती का संदेश दिया है।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker