
ब्रेकिंग न्यूज – युवती को आत्महत्या के लिए उकसाना पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। www.cgmirror.com
तुमला/जशपुर:
थाना तुमला क्षेत्र के ग्राम तेलाईन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी युवक विवेकानंद साय को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
➡️ घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 15 जनवरी 2025 को एक युवती बैंक में खाता अपडेट कराने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
अगले दिन, 16 जनवरी 2025 को युवती का शव खेत में मिला, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
बिसरा रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि युवती ने ऑर्गेनो फॉस्फोरस कीटनाशक खाकर आत्महत्या की थी।
➡️ प्रेम संबंध बना मौत की वजह:
जांच में सामने आया कि मृतिका का विवेकानंद साय नामक युवक से प्रेम संबंध था और वह विवाह करना चाहती थी।
लेकिन युवक ने “तेरे से शादी नहीं करूंगा, जो करना है कर लो, मरना है तो मर जाओ” जैसे अमानवीय शब्द कहकर युवती को मानसिक रूप से आहत किया।
गवाहों के बयान और आरोपी की स्वीकारोक्ति के आधार पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का दोषी पाया गया।
➡️ पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
मामले में आरोपी विवेकानंद साय (उर्फ विवेक), उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम तेलाईन, थाना तुमला के विरुद्ध धारा 108 BNS के तहत अपराध दर्ज कर दिनांक 04 जून 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
➡️ कार्यवाही में इनका रहा योगदान:
- स.उ.नि. टेकराम सारथी
- आरक्षक 515 जयप्रताप एक्का
- आरक्षक भागेश्वर साय
- सै. 350 गुनेश्वर साय
पुलिस की तत्परता से आरोपी को सजा दिलाने की दिशा में यह कदम एक अहम उदाहरण बन सकता है।
Views: 0




