E-Paperकांसाबेलकुनकुरीकोतबाक्राइमघटनाजशपुरजांजगीर - चांपाटॉप न्यूज़
Trending

www.cgmirror.com

दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने ली युवक की जान

दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने ली बाईक सवार  युवक की जान..

जशपुर। जिले के दोकडा चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार सब्जी लदी पिकअप वाहन ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा झालेरबाहर मोड़ के पास हुआ जब बंदरचुआ से सब्जी लेकर दोकडा की ओर जा रही पिकअप ने सामने से आ रहे बाइक सवार को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की जान मौके पर ही चली गई।

घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मृत युवक की पहचान की जा रही है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और वे पिकअप चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker