E-Paperअंबिकापुरकांकेरछत्तीसगढ़जबलपुरजशपुरजांजगीर - चांपाटॉप न्यूज़दिल्लीदिल्ली NCRदुर्गनारायणपुरपत्थलगाँवबगियाबिलासपुरबीजापुरमनेन्द्रगढ़मयाली कुनकुरी जशपुरमहासमुंदरायगढ़रायपुरलैलूंगाशक्तिसरगुजासीतापुरसुकमा
Trending

www.cgmirror.com

बड़ी खबर CG :भीषण सड़क हादसा, जलती कार में फंसे 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल

बड़ी खबर: कांकेर में भीषण सड़क हादसा, जलती कार में फंसे 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल।

 

 

कांकेर (छत्तीसगढ़)।
नेशनल हाईवे-30 पर देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कुलगांव के पास हुआ जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई और टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में कुल 6 युवक सवार थे, जो मुरवेंड से कांकेर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रफ्तार इतनी तेज थी कि कार सीधे पुल से जा टकराई और पलभर में उसमें आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चार युवक कार के अंदर ही फंस गए और बाहर नहीं निकल सके, जिससे उनकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद कांकेर यातायात पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में बचे दो युवकों को गंभीर हालत में कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker