
कुनकुरी में सड़क हादसा: पुलिया से टकराई बाइक, मौके पर युवक की मौत ।
जशपुर: कुनकुरी थाना क्षेत्र के गिनाबहार–नारायणपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
कंडोरा निवासी चंदन यादव नवाखाई पर्व पर अपने दादा के घर बनकॉम्बो जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकराकर नीचे गिर गई। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क पहले से ही दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील है और पुलिया के पास मोड़ होने के कारण यहां कई हादसे हो चुके हैं। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Views: 0




