E-Paperकांसाबेलकुनकुरीछत्तीसगढ़जशपुरफरसाबहारबगियामयाली कुनकुरी जशपुर
Trending

www.cgmirror.com

जिले में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 14 लोग गिरफ्तार, 54,250 रुपये नकद जब्त ।।

 


 जिले में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 14 लोग गिरफ्तार, 54,250 रुपये नकद जब्त ।।

जशपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 जुआड़ियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने जुआ फड़ से ₹54,250 नकद, ताश की 8 गड्डियां, 14 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और एक टाटा नैक्शन कार जब्त की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस को 2 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लक्ष्मीनगर टिकैतगंज में फिरोज नामक व्यक्ति के घर पर जुआ खेला जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा और मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद फरदीन अंसारी, मोहम्मद फिरोज अली, अर्जुन राम, चांद अकरम उर्फ चंदा शेख, राजेंद्र राम उर्फ टेप, पंकज गुप्ता, करण ताम्रकार, सूरज चौधरी, आनंद राम, ऑफिर अंसारी, विनय ताम्रकार, आशीष गुप्ता, शिवम् राम नायक और खगेश्वर प्रसाद शामिल हैं। सभी आरोपी जशपुर शहर के विभिन्न मोहल्लों के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 4,5 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष तिवारी, उप निरीक्षक खेमराज ठाकुर, प्रधान आरक्षक राजेश पाल, महिला प्रधान आरक्षक सावित्री भगत, आरक्षक राम प्रताप यादव, सुरेंद्र माली, विशेष्वर भगत, प्रवीण तिर्की और राजकेश्वर सिंह की अहम भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker