
ब्रेकिंग जशपुर : कुनकुरी-तपकरा मार्ग पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ी,महिला गंभीर।
जशपुर। जिले के कुनकुरी-तपकरा मार्ग पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार महिंद्रा स्कॉर्पियो बारिश और धुंध के बीच घाटी मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि तेज रफ्तार, फिसलन भरी सड़क और धुंध इस भीषण दुर्घटना की मुख्य वजह बनी। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई है और सड़क यातायात बहाल कर दिया गया है।
Views: 0




