
छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूर्ण होने की रजत जयंती के अवसर पर तपकरा में छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य महाआरती आज शाम।
फरसाबहार :- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर तपकरा में आज राज्योत्सव का आयोजन उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाएगा। इसी शुभ अवसर पर तपकरा बाजारडांड बस स्टैंड में शाम 7:00 बजे छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन, माताएं, बहनें और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन समिति ने सभी तपकरा वासियों से समय पर पहुँचकर छत्तीसगढ़ महतारी का जयगान करने और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने का आग्रह किया है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति, एकता और गौरव का अनुपम संगम देखने को मिलेगा।
Views: 0




