E-Paperमयाली कुनकुरी जशपुरलोकल न्यूज़

6.55 करोड़ के धान घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार कोनपारा उपार्जन केंद्र घोटाला: महीनों से फरार समिति प्रबंधक जयप्रकाश साहू पुलिस की गिरफ्त में। 

6.55 करोड़ के धान घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
कोनपारा उपार्जन केंद्र घोटाला: महीनों से फरार समिति प्रबंधक जयप्रकाश साहू पुलिस की गिरफ्त में।

जशपुर। जिले के तुमला थाना क्षेत्र अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र कोनपारा (पंजीयन क्रमांक 128) में हुए 6 करोड़ 55 लाख रुपये से अधिक के धान घोटाले का मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड जयप्रकाश साहू (40 वर्ष), निवासी तपकरा, को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी में की गई गंभीर अनियमितता से जुड़ा है, जिसमें शासन को करोड़ों की आर्थिक क्षति हुई।
मोबाइल सिम बदलता रहा, फिर भी बच न सका
पुलिस के अनुसार आरोपी बेहद शातिर किस्म का था। एफआईआर दर्ज होते ही वह दमोह (मध्यप्रदेश) में जाकर छिप गया और किसी परिचित के नाम से मोबाइल सिम लेकर उपयोग करता रहा। पुलिस के आने की भनक लगते ही वह वहां से भागकर विकास नगर, कुसमुंडा (कोरबा) पहुंच गया। यहां भी वह फर्जी पहचान के नाम पर सिम बदल-बदलकर रह रहा था, लेकिन जशपुर पुलिस की साइबर टीम की तकनीकी निगरानी में उसकी हर चाल नाकाम हो गई। बीती रात कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और थाना तुमला लाया गया।
20,586.88 क्विंटल धान गायब
संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट के अनुसार—
कुल खरीदी: 1,61,250 क्विंटल
मिल व संग्रहण केंद्रों को भेजा गया: 1,40,663.12 क्विंटल
20,586.88 क्विंटल धान की कमी पाई गई
धान की कीमत (₹3100 प्रति क्विंटल) — ₹6,38,19,328
बारदाने (4,898 नग) — ₹17,07,651
कुल नुकसान: ₹6,55,26,979
छह कर्मचारियों की मिलीभगत से घोटाला
इस प्रकरण में निम्न आरोपी शामिल पाए गए—
भुनेश्वर यादव – प्राधिकृत अधिकारी
जयप्रकाश साहू – समिति प्रबंधक
शिशुपाल यादव – फड़ प्रभारी (पूर्व में गिरफ्तार)
जितेंद्र साय – कंप्यूटर ऑपरेटर
अविनाश अवस्थी – सहायक फड़ प्रभारी
चंद्र कुमार यादव – उप सहायक फड़ प्रभारी
इनके विरुद्ध BNS की धारा 318(4), 320, 336, 338 व 61 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस टीम की बड़ी सफलता
एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी, जिसमें साइबर यूनिट को भी शामिल किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल सिंह नेताम, एएसआई टेकराम सारथी, प्र.आर. फ्रांसिस बेक व आरक्षक संतोष राम की अहम भूमिका रही।
एसएसपी का बयान
“धान खरीदी केंद्र कोनपारा में हुई 6.55 करोड़ की अनियमितता में दूसरा आरोपी जयप्रकाश साहू गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष चार फरार आरोपियों की तलाश जारी है, उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। जांच लगातार जारी है।”
— शशि मोहन सिंह, एसएसपी जशपुर

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker