E-Paper

जिला शिक्षा अधिकारी पी. के. भटनागर का गरिमामय विदाई समारोह सम्पन्न

जिला शिक्षा अधिकारी पी. के. भटनागर का गरिमामय विदाई समारोह सम्पन्न।

CG Mirror News
जिला मुख्यालय जशपुर में शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी पी. के. भटनागर के सेवानिवृत्ति अवसर पर भावपूर्ण एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी 8 विकासखंडों के शिक्षक, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय, जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अपने कार्यकाल के दौरान पी. के. भटनागर ने जिले की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और विद्यालयों में अनुशासन व नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांतीय महासचिव टिकेश्वर भोय, जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सीमा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सागर प्रसाद यादव, जिला संरक्षक कायम अली तथा शिक्षक नेता अवनीश पांडे सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने श्री भटनागर के सरल, सौम्य और दृढ़ व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका प्रशासनिक कौशल और शिक्षकों के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
अपने संबोधन में पी. के. भटनागर ने कहा कि “समय की पाबंदी ही सफलता की पहली सीढ़ी है। यदि हम समय का सम्मान करेंगे, तो समय भी हमें सम्मान देगा।” उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्पष्ट कार्ययोजना और सामूहिक प्रयास को आवश्यक बताया। साथ ही उन्होंने शिक्षक संगठनों से रचनात्मक और सकारात्मक पहल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ, शॉल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री भटनागर ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जशपुर जिला उनके हृदय में हमेशा विशेष स्थान रखेगा। समारोह के अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों और पदाधिकारियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker