
CG Mirror News
रांची। राजधानी के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित विद्यानगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक बहू ने अपने ही ससुर की तकिये से मुँह दबाकर हत्या कर दी। घटना का खुलासा घर में लगे CCTV कैमरे से हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि बहू और ससुर के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। आए दिन होने वाले झगड़े ने आखिरकार खूनी रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान बुजुर्ग ससुर घर में सो रहे थे, तभी बहू ने मौके का फायदा उठाकर तकिये से उनका मुँह दबा दिया। दम घुटने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
शुरुआत में मामले को सामान्य मौत बताने की कोशिश की गई, लेकिन घर में लगे CCTV फुटेज ने पूरा सच सामने ला दिया। फुटेज में बहू की संदिग्ध गतिविधियां कैद होने के बाद police ने उससे कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें हत्या का राज खुल गया।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों का कहना है कि परिवार में विवाद तो था, लेकिन कोई यह नहीं सोच सकता था कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा। पुलिस ने आरोपी बहू को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस खौफनाक वारदात ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि घरेलू कलह किस तरह रिश्तों को मौत के अंजाम तक पहुंचा रही है।
Views: 0




