
cgmirror.com: “वन नेशन, वन इलेक्शन”, वक्फ सुधार और अहिल्याबाई होलकर जयंती पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित..
जशपुर।
जिले में आज “वन नेशन, वन इलेक्शन”, “वक्फ सुधार जनजागरण” और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिवार विधानसभा के पूर्व विधायक सावलाराम डहरे ने की।
इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पथलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, पूर्व विधायक भरत साय, वरिष्ठ नेता नरेश नंदे, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, सुनील गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद भगत और उपाध्यक्ष कुमार यश प्रताप सिंह जूदेव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने एक देश, एक चुनाव की अवधारणा पर विस्तृत चर्चा की और वक्फ बोर्ड सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही अहिल्याबाई होलकर के जीवन, उनके समाज कल्याण कार्यों और महिला सशक्तिकरण में योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की गई।

इस अवसर पर भाजपा के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में राष्ट्रहित, समाज जागरूकता और संगठनात्मक एकता का स्पष्ट संदेश दिया गया।

Views: 0




