E-Paper
Trending

सीएम  विष्णुदेव  साय पेंशनधारी कल्याण संघ के संभागीय सम्मेलन में हुए शामिल,पेंशनधारियों को दिया भरोसा, समस्याओं के समाधान का आश्वासन।

सीएम  विष्णुदेव  साय पेंशनधारी कल्याण संघ के संभागीय सम्मेलन में हुए शामिल,पेंशनधारियों को दिया भरोसा, समस्याओं के समाधान का आश्वासन।

सीएम  विष्णुदेव  साय पेंशनधारी कल्याण संघ के संभागीय सम्मेलन में हुए शामिल,पेंशनधारियों को दिया भरोसा, समस्याओं के समाधान का आश्वासन।

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के संभागीय सम्मेलन में शामिल हुए। यह सम्मेलन पम्पशाला कंवर धाम में भव्य रूप से आयोजित किया गया, जहां संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। सम्मेलन स्थल पर पहुंचने पर संघ के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय का पारंपरिक तरीके से शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित रहे, जिनमें आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पेंशनधारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार पेंशनधारियों के सम्मान, अधिकार और सुविधाओं के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पेंशनधारियों द्वारा समाज और शासन के लिए किए गए योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
सम्मेलन के दौरान पेंशनधारी कल्याण संघ के कोषाध्यक्ष श्री डी. आर. यादव ने पेंशनधारियों की प्रमुख मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 80 वर्ष से अधिक आयु होने पर पेंशन में 20 प्रतिशत की अतिरिक्त राशि दी जाती है, लेकिन इस आयु तक पहुंचने से पहले ही अधिकांश पेंशनधारियों का निधन हो जाता है। इसलिए यह लाभ 80 वर्ष के बजाय 70 वर्ष की आयु से ही दिया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने पेंशनधारियों को भारत दर्शन योजना का लाभ देने की मांग रखी। वहीं पेंशनर संघ की ओर से यह भी बताया गया कि पेंशनधारियों का 32 माह से एरियर्स लंबित है, जिसे लेकर हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन कराते हुए शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनकी मौजूदगी से आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।
मुख्यमंत्री श्री साय ने पेंशनधारियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उचित विचार एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संभागीय सम्मेलन शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें पेंशनधारियों की एकजुटता और संगठन की सक्रिय भूमिका स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker