E-Paperकांसाबेलकुनकुरीजशपुरपत्थलगाँवफरसाबहारमयाली कुनकुरी जशपुररायपुरसरगुजासोगड़ा
Trending

cgmirror.com

{cgmirror.com } ब्रेकिंग जशपुर :-  सरपंच की पुत्री की मर्डर,मार के लटकाने मामले में पुलिस नें किया खुलासा...पढ़ें पूरी खबर 

{cgmirror.com } ब्रेकिंग जशपुर :-  सरपंच की पुत्री की मर्डर,मार के लटकाने मामले में पुलिस नें किया खुलासा…पढ़ें पूरी खबर 

जशपुर :- जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के बूटूंगा गांव में सरपंच की पुत्री की संदिग्ध मौत का मामला सुलझ गया है। युवती की पेड़ में लटकी लाश मिलने के बाद पुलिस और परिजनों में गहरा आक्रोश था। प्रारंभ में युवती की मौत को आत्महत्या बताया गया था, लेकिन अब गहन जांच में यह मामला हत्या का निकला है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवती के प्रेमी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। युवती की शादी दूसरी जगह तय होने के बाद आरोपी प्रेमी ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी ने लाश को पेड़ में फांसी पर लटका दिया था, जिससे यह आत्महत्या लगे।

शुरुआत में पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या बताया गया था, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की दुबारा परीक्षण और पुलिस की गहन छानबीन में यह सच सामने आया। इस मामले में कलेक्टर ने पीएम करने वाले बीएमओ सुनील लकड़ा और एसपी ने एएसआई अजीत लाल टोप्पो को स्पष्टीकरण जारी किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker