E-Paperअंबिकापुरकुनकुरीछत्तीसगढ़जशपुरजांजगीर - चांपाटॉप न्यूज़दिल्लीदिल्ली NCRदुर्गदुल्दुलादोकड़ाधमतरीनारायणपुरपंजाबपत्थलगाँवबिलासपुरबीजापुरबैलाडीलामध्य प्रदेशमनेन्द्रगढ़मनोरामयाली कुनकुरी जशपुरमहाराष्ट्रमहासमुंदमहासमुन्दराजिमराज्यरायगढ़लोकल न्यूज़सरगुजासीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबाग
Trending

www.cgmirror.com

जशपुर में कृषि अधिकारियों का हल्ला बोल,9 सूत्रीय मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन।

 


जशपुर में कृषि अधिकारियों का हल्ला बोल,9 सूत्रीय मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन।

जशपुर। छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के आह्वान पर जिलेभर के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि विकास अधिकारी सोमवार को आंदोलनरत दिखे। अपनी 9 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर अधिकारियों ने एकदिवसीय धरना दिया और रैली निकालते हुए जशपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

धरना स्थल पर अधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लगातार मांग उठाने के बावजूद शासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। अगर जल्द ही मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे और बड़े आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।

कृषि अधिकारियों की 9 सूत्रीय प्रमुख मांगें –

  1. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का वेतनमान संशोधन (4300 ग्रेड पे)।
  2. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण
  3. मासिक स्थायी भत्ता (Fix TA) ₹2500 प्रतिमाह किए जाने की मांग।
  4. विभागीय कार्य संपादन हेतु मोबाइल, इंटरनेट, लैपटॉप, स्टेशनरी जैसी सुविधाओं की उपलब्धता।
  5. विभागीय कार्यों के अलावा दिए जा रहे अतिरिक्त भार को समाप्त करने की मांग।
  6. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को पदोन्नति का अवसर देने हेतु सेवा नियमावली में संशोधन।
  7. स्थानांतरण नीति में सुधार कर अधिकारियों को राहत।
  8. रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति एवं कार्यालय संचालन के लिए संसाधनों की उपलब्धता।
  9. कृषि विभाग की योजनाओं के DBT पोर्टल संचालन हेतु तकनीकी सहायक/ऑपरेटर की नियुक्ति।

आंदोलन की चेतावनी

धरना स्थल पर मौजूद आंदोलनकारी अधिकारियों ने साफ कहा कि यदि शासन ने इन मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो वे आने वाले समय में प्रदेशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे।


 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker