E-Paperअंबिकापुरआस्ताइतिहासइंदौरउत्तरप्रदेशओड़िसाकटककरड़ेगाकांकेरकांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबाक्राइमखेलगयागोरेलाघटनाछत्तीसगढ़जबलपुरजमशेदपुरजशपुरजांजगीर - चांपाझारखण्डटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुनियादुर्गदुल्दुलादेशदोकड़ाधमतरीधर्मनगरीय निकाय चुनाव 2025नारायणपुरपंजाबपटनापत्थलगाँवपर्यावरण प्रेमीपेंड्राफरसाबहारबगियाबगीचाबनारसबलौदबस्तरबिलासपुरबिहारबीजापुरबैलाडीलाबॉलीवुडभुनेश्वरभोपालमध्य प्रदेशमनेन्द्रगढ़मनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीमहाराष्ट्रमहासमुंदमहासमुन्दमुम्बईयुवायूपीरतनपुरराँचीराजनीतिराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलैलूंगालोकल न्यूज़शक्तिसन्नासमस्यासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबाग
Trending

www.cgmirror.com

मुख्यमंत्री निवास पर "मन की बात" का सामूहिक श्रवण, जनभागीदारी व योजनाओं के प्रभाव पर हुई चर्चा

 मुख्यमंत्री निवास पर “मन की बात” का सामूहिक श्रवण, जनभागीदारी व योजनाओं के प्रभाव पर हुई चर्चा

रायपुर,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण रविवार को मुख्यमंत्री निवास रायपुर में किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विकास मरकाम, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश प्रवक्ता हर्षिता पांडे, अमित साहू, सीए प्रवीण साहू, राहुल टिकरिया, निशिकांत पांडे, बृजेश पांडे, अधिवक्ता विश्वादिनी पांडे, रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल, एमआईसी सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, पूर्व जिला मंत्री शश्यम चावला, हरीश ठाकुर, जितेंद्र धुरंधर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि “मन की बात” केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि सरकार और आम जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी है। यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं की सफलताओं को साझा करते हुए यह बताया गया कि कैसे सरकार की पहलें आम जन तक पहुंच रही हैं और जीवन स्तर को बेहतर बना रही हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना और योजनाओं से जुड़े अनुभवों को साझा किया। खासकर स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उद्यमिता, और हर घर जल अभियान जैसे विषयों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की है, और “मन की बात” से उसमें नई ऊर्जा मिलती है।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और समाज को सकारात्मक दिशा देने में अपना योगदान देंगे।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker