
दो नदियों के बीच फंसे चार लोग, घंटों की मशक्कत के बाद सभी को रेस्क्यू ऑपरेशन से मिली राहत की सांस..
जशपुर :- जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच दो अलग-अलग स्थानों पर चार लोग बाढ़ की चपेट में आ गए और नदी के बीच फंस गए।पहला मामला कुनकुरी क्षेत्र के ढोढ़ीडाँड़ का है, जहां इब नदी में मछली मारने गए तीन लोग अचानक जलस्तर बढ़ने से बीच धार में फंस गए । वहीं दूसरा मामला मनोरा के मरगा एनीकट का है, जहां लावा नदी पार करते समय एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर समेत बाढ़ में फंस गया।
दोनों स्थानों पर डीडीआरएफ और पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई। तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में लगातार मुश्किलें आ रही थीं, लेकिन कई घंटे की मशक्कत के बाद सभी चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
प्रशासन ने सभी मछुआरों और आमजनों से अपील की है कि बिना जरूरत नदियों की ओर न जाएं और अत्यधिक वर्षा के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें।
यह घटनाएं सावधानी बरतने की गंभीर चेतावनी हैं, क्योंकि थोड़ी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है
Views: 0




