
CG MIRROR NEWS : 11 हजार केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आया ट्रक,हाईटेंशन तार के चपेट में आने से ट्रक चालक के पैर की उंगली कटी…!!!
जशपुर : नागलोक क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल के आ रही है जहाँ 11 हजार केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ट्रक चालक के पैर की उंगली कट गईं वही चालक के शरीर के कई अलग अलग हिस्से जले हैं , प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कंटेनर ट्रक लखनऊ से ओडिसा जा रहा था जिसने सॉर्टकट अपनाया था और गाँव के गली से निकलने के चक्कर में ऐसी घटना घटित हुई है, मामला पुलिस चौकी ऊपरकछार के सिंगीबहार डीपाटोली का बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन तार रोड के काफ़ी नीचे आ गया है जिसके वजह से ए घटना हुई है। फिलहाल चालक को एम्बुलेंस 108 के मदत से ग्रामीणों ने हॉस्पिटल भेज दिया है।
Views: 0




