E-Paperअंबिकापुरखेलगोरेलाघटनाछत्तीसगढ़जबलपुरजमशेदपुरजशपुरझारखण्डटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुनियादुल्दुलादेशदोकड़ाधमतरीधर्मनारायणपुरपंजाबपत्थलगाँवपर्यावरण प्रेमीपेंड्राफरसाबहारबगीचाबनारसबलौदबस्तरबिलासपुरबिहारबीजापुरबैलाडीलाबॉलीवुडभोपालमध्य प्रदेशमनोरामयालीमयाली कुनकुरी जशपुरमरवाहीमहाराष्ट्रमहासमुंदमहासमुन्दयुवायूपीरतनपुरराँचीराजनीतिराजस्थानराज्यरायगढ़रायपुरलखनऊलैलूंगालोकल न्यूज़शक्तिसन्नासमस्यासरगुजासिंगीबहारसीतापुरसुकमासूरजपुरसोगड़ाहजारीबाग
Trending

cgmirror.com

cgmirror.com:  कॉलोनी में नर्सिंग स्टाफ की संदिग्ध हालत में मौत, आंखों पर पट्टी बंधी मिली लाश..

cgmirror.com:  कॉलोनी में नर्सिंग स्टाफ की संदिग्ध हालत में मौत, आंखों पर पट्टी बंधी मिली लाश..

पत्थलगांव / जशपुर: जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत तिग्गा कॉलोनी में एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर कार्यरत युवती का शव किराए के मकान में पंखे से झूलता मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, मृतका की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी, जिससे यह आत्महत्या का नहीं बल्कि किसी साजिश या संदिग्ध घटना का संकेत माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए विवेचना की जा रही है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चर्चाएं तेज हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी

 

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker