E-Paperकांसाबेलकुनकुरीजशपुरदुल्दुलापत्थलगाँवमयाली कुनकुरी जशपुरसरगुजा

भक्ति, सेवा और आध्यात्मिकता का संगम: जशपुर के अघोरपीठ में 27 वाँ स्थापना दिवस समारोह 15 – 16 मार्च को।

CG Mirror News 

जशपुर। जिले के गम्हरिया स्थित वामदेव नगर अघोरपीठ में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति स्थल का 27वाँ स्थापना दिवस समारोह 15 और 16 मार्च को श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जनसेवा के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर रहेगा। यह आयोजन बाबा भगवान राम ट्रस्ट, श्री सर्वेश्वरी समूह और अघोर परिषद ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा। आयोजन समिति के अनुसार अघोर परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी कार्यक्रम में भक्ति के साथ मानव सेवा का संदेश प्रमुख रूप से दिया जाएगा। समारोह की शुरुआत 15 मार्च की सुबह 6 बजे सफाई एवं श्रमदान से होगी। इसके बाद पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम जी द्वारा मंदिर में विशेष पूजन और अघोराचार्य महाराज श्री की आरती की जाएगी। साथ ही अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर अष्टयाम संकीर्तन का शुभारंभ होगा, जिसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालु भाग लेकर भक्ति रस में सराबोर होंगे।

कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा से जुड़े कई महत्वपूर्ण आयोजन भी किए जाएंगे। 15 मार्च को सुबह 10 बजे से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा दी जाएगी। वहीं 16 मार्च को प्रातः पूजन एवं आरती के बाद ‘सफलयोनि’ सद्ग्रंथ का पाठ तथा एक लघु आध्यात्मिक गोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें संत-महात्माओं द्वारा अघोर परंपरा और मानव सेवा के संदेश पर प्रकाश डाला जाएगा। इसी दिन दोपहर 3:30 बजे जरूरतमंद लोगों के बीच संकलित वस्त्रों का वितरण किया जाएगा, जो इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगा। इसके अलावा शाम को आरती के पश्चात भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें भक्तजन भक्ति गीतों के माध्यम से आध्यात्मिक आनंद का अनुभव करेंगे। आयोजन समिति और बाबा भगवान राम ट्रस्ट के व्यवस्थापक मंडल ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और इस आध्यात्मिक महोत्सव का लाभ उठाने की अपील की है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker