
ब्रेकिंग जशपुर :- हत्या या आत्महत्या राज खुलना बाकि, बंद कमरे में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मुँह से झाग निकलने पर हत्या की आशंका।
CG Mirror News जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घांसीमुण्डा (केरसई) में एक नवविवाहिता का शव बंद कमरे में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि नवविवाहिता का शव कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका के मुँह से झाग निकलने की जानकारी सामने आने के बाद मामला और भी रहस्यमय हो गया है, जिसके चलते हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। सूचना मिलते ही तपकरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
Views: 0




