E-Paperअंबिकापुरआस्ताकंडोराकरड़ेगाकांसाबेलकुनकुरीकोतबाकोरबाछत्तीसगढ़जशपुरजांजगीर - चांपातपकरादिल्लीदिल्ली NCRदुल्दुलादोकड़ापत्थलगाँवफरसाबहारबगियाबस्तरबिलासपुरमयाली कुनकुरी जशपुररायगढ़रायपुरलोकल न्यूज़सरगुजासीतापुरसूरजपुर
Trending

www.cgmirror.com

धान खरीदी से पहले अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, झारखंड से लाया जा रहा था 25 हजार किलो धान।

धान खरीदी से पहले अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, झारखंड से लाया जा रहा था 25 हजार किलो धान।

जशपुर। जिले में धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले ही अवैध धान परिवहन का खेल शुरू हो गया है। जशपुर पुलिस ने झारखंड से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा करीब 25 हजार किलो अवैध धान पकड़ा है। यह धान दो पिकअप और एक ट्रक में लोड कर छत्तीसगढ़ की मंडियों में खपाने के उद्देश्य से लाया जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड सीमा से अवैध रूप से धान की बड़ी खेप छत्तीसगढ़ लाई जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और वाहनों को जब्त कर लिया। इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि झारखंड-छत्तीसगढ़ की सीमा पर तीन-तीन चेक पोस्ट होने के बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में धान का परिवहन होना चेक पोस्ट कर्मियों की मिलीभगत की ओर इशारा करता है।

खाद्य विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वाहनों में लोड धान के दस्तावेजों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि धान कहां से लाया गया और किन मंडियों में खपाने की योजना थी।

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जिले की सीमाओं पर अब निगरानी और सख्त कर दी गई है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 15 नवम्बर से धान खरीदी प्रक्रिया शुरू होने वाली है, ऐसे में अवैध परिवहन के मामले ने प्रशासन की सतर्कता और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी शुरू होने से पहले अवैध परिवहन या भंडारण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Views: 0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker