
कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए विष्णुदेव साय सालियाटोली आगमन,ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य से हुआ भव्य स्वागत।
जशपुर :- सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम सालियाटोली पहुंचे। उनके आगमन पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। स्वागत समारोह में विधायक श्रीमती गोमती साय एवं रायमुनी भगत, गुरुपाल भल्ला, पूर्व संसदीय सचिव श्री भरत साय, नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर अरविंद भगत, भरत सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, कृष्ण कुमार राय, मुकेश शर्मा, पार्षद अमन शर्मा, श्री सुनील कुमार राय सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। हेलीपैड पर पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच नर्तक दलों ने उत्साहपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके पश्चात नर्तक दलों और जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री श्री साय कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे, जहां ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
Views: 0




