E-Paper

केरसई अस्पताल में शव रखकर प्रदर्शन, परिजन का डॉक्टर-स्टाफ पर लापरवाही का आरोप , जांच टीम गठित, डॉक्टरों की टीम कर रही पोस्टमार्टम।

CG Mirror News

जशपुर : शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद गलत तरीके कॉपर टी लगाने के वजह से अन्य 4 अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत रविवार सुबह 8 बजे हो गईं हो गईं मामले में सोमवार को सुबह जमकर हंगामा हुआ। कटक में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर केरसई अस्पताल पहुंचे और अस्पताल परिसर में शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया । परिजन एवं ग्रामीणों ने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार केरसई निवासी प्रफुल्ला हंसरा की 29 जुलाई को केरसई के शासकीय अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद कॉपर टी लगाने के वजह से उनके पेट में असहनीय दर्द हुई और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उन्हें कुनकुरी रेफर किया गया। इसके बाद रायगढ़ मेडिकल कॉलेज, सुंदरगढ़, बुर्ला और अंत में कटक के अस्पताल में इलाज कराया गया । करीब एक महीने तक अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चलने के बाद रविवार सुबह 8 बजे कटक में उनकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार महिला को करीब दो महीने पहले केरसई अस्पताल में कॉपर-टी लगाया गया था। बाद में अंदरूनी तकलीफ होने पर कॉपर-टी निकलवाने के लिए उसे अस्पताल लाया गया। परिजनों का आरोप है कि जांच के दौरान कॉपर-टी का थ्रेड नहीं मिला, जिसके बाद महिला को होलीक्रॉस अस्पताल रेफर किया गया। वहां से रायगढ़ और फिर ओडिशा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच और विशेषज्ञों की राय के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
मौत का कारण दिमाग की नस में ब्लड क्लॉट बताया
केरसई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर लक्ष्मी पैकरा ने उपलब्ध मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बताया कि महिला की मौत दिमाग की नस में ब्लड का थक्का जमने के कारण होना बताया गया है। वहीं परिजन निर्दोष हंसडा का कहना है कि डिलीवरी के बाद महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई और बेहतर इलाज की उम्मीद में उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में ले जाना पड़ा।

CMHO ने कहा- आरोपों की होगी जांच
जशपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जीएस जात्रा ने कहा कि मामले में परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी । डॉक्टरों की टीम गठित कर मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतका के परिजन और ग्रामीणों ने तपकरा तहसीलदार संगीता साय को ज्ञापन सौंपकर तत्काल मुआवजा देने की मांग की। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केरसई के डॉक्टर और मामले में शामिल स्टाफ को निलंबित करने तथा उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग रखी गई।
विरोध की सूचना पर एसडीएम फरसाबहार ओमकारेश्वर सिंह, तहसीलदार संगीता साय, बिएमओ के के डाहिरे BPM फरसाबहार, थाना प्रभारी संदीप कौशिक सहित तपकरा थाना प्रभारी संदीप कौशिक एवं उपरकछार चौकी के प्रभारी भुनेश्वर भगत और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से चर्चा कर मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। फिलहाल पोस्टमार्टम और जांच की प्रक्रिया जारी है। जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि महिला की मौत की वास्तविक वजह क्या थी और मामले में किसी स्तर पर चिकित्सकीय लापरवाही हुई या नहीं ।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker