E-Paper

ब्रेकिंग जशपुर :- हाथियों के झुंड ने 3 घंटे तक घर को घेर रखा , 7 सदस्यीय परिवार ने सूझ बुझ से बचाई जान, 10 किसानों की फसल बर्बाद 1 का तोड़ा घर ।

CG Mirror News

जशपुर । जिले के वनपरिक्षेत्र तपकरा केरसई क्षेत्र के गोरियाघाट गांव में बीती रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया । करीब 15 से अधिक हाथियों के झुंड ने लगभग 3 घंटे तक ग्रामीण ब्लासियुस मिंज के घर को घेरे रखा। घर में परिवार के 7 लोग मौजूद थे, जिन्होंने बड़ी मशक्कत से अपनी और परिवार की जान बचाई। हाथियों ने गांव में घुसकर करीब 10 किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया, वहीं ब्लासियुस मिंज के घर की दीवार भी तोड़ दी।

प्रत्यक्षदर्शी संतोष मिंज ने बताया कि हाथियों का झुंड करीब 3 घंटे तक घर को घेरे रहा। इस दौरान परिवार के लोग बेहद डरे हुए थे और बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा सके।

बीडीसी गोपाल कश्यप ने बताया कि हाथियों के दल ने गोरियाघाट में कई किसानों के खेतों में लगी फसल को रौंदकर नुकसान पहुंचाया है । ग्रामीण ब्लासियुस मिंज के घर की दीवार भी हाथियों ने तोड़ दी। घटना के दौरान परिवार के लोगों में दहशत का माहौल रहा ।

ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में पिछले कुछ समय से हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। रात में हाथियों के गांव में प्रवेश करने से लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के दल को आबादी क्षेत्र से दूर रखने और फसल एवं मकान के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

चार दिन से बिजली गुल, सांप और हाथी दोनों का आतंक।
गोरियाघाट गांव के ग्रामीण एक साथ दोहरी परेशानी से जूझ रहे हैं। गांव में पिछले चार दिनों से बिजली बंद है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली नहीं होने से रात के समय हाथियों की निगरानी और ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था और भी मुश्किल हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में सांप और हाथी दोनों का आतंक बना हुआ है। अंधेरे में जहरीले सांपों का खतरा बढ़ गया है, वहीं हाथियों के गांव में घुसने से जान-माल का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल ट्रांसफार्मर सुधारकर बिजली बहाल करने तथा वन विभाग से हाथियों से सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

फिलहाल हाथियों का झुंड तपकरा वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है, जिसके चलते केरसई-गोरियाघाट क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Views: 0

Mukesh Nayak

Editer - Mukesh Nayak Jashpur (Cg) www.mukeshnk60@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker