
खबर का असर: करोड़ों की सड़क पर उठे सवाल, हरकत में आया विभाग… अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण।
जशपुर। CG Mirror News द्वारा “करोड़ों की सड़क बनने के एक महीने में उधड़ी, जांच और कार्रवाई की मांग” शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग हरकत में आ गया है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (CGRRDA) के कार्यपालन अभियंता के अनुसार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित सिंगीबहार बैरियर से अबीरा मार्ग (5.60 किमी) का 14 जुलाई 2026 को विभागीय अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर पाई गई कमियों का स्थल पर परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को सभी खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने बताया कि आवश्यक सुधारात्मक कार्य शुरू करा दिया गया है और सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। CG Mirror News ने पहले ही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित मामले को प्रमुखता से उठाया था। खबर के प्रकाशन के बाद विभाग की सक्रियता यह दर्शाती है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का असर हुआ है।
Views: 0




